बुधवार, 4 नवम्बर 2026

World Para Athletics Championship: भारत जीतेगा 20 से ज्यादा मेडल, पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया

Written by: PK Chauhan

Published:

नई दिल्ली: भारत पहली बार इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस…


नई दिल्ली: भारत पहली बार इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत का अब तक का सबसे बड़ा 73 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेगा। पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष और दो बार के पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने विश्वास जताया है कि इस बार भारत 20 से ज्यादा मेडल जीतकर नया इतिहास रचेगा।World Para Athletics Championship

Advertisement

झाझरिया ने कहा कि पिछली बार कोबे में भारत ने 17 मेडल हासिल किए थे, जबकि इस बार टीम और भी मजबूत है। उन्होंने बताया कि 104 देशों से 2,200 से ज्यादा पैरा एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ इसमें भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम में अनुभवी सितारों और नए खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। टीम की अगुवाई करेंगे स्टार जैवलिन थ्रोअर और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सुमित अंतिल। उनके साथ प्रवीण कुमार, निशाद कुमार, सिमरन शर्मा, प्रीति पाल, नवदीप, धरमबीर नैन और प्रणव सूरमा जैसे बड़े नाम भी मैदान में उतरेंगे।

इस बार भारत के 35 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें महेंद्र गुर्जर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस साल स्विट्जरलैंड के नॉटविल ग्रां प्री में एफ42 जैवलिन थ्रो में 61.17 मीटर दूरी तक भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं एकता भ्याण क्लब थ्रो एफ51 इवेंट में अपना गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगी और रिंकू हुड्डा पेरिस 2023 की सिल्वर उपलब्धि को गोल्ड में बदलने का लक्ष्य लेकर चुनौती पेश करेंगे।World Para Athletics Championship

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

यह चैंपियनशिप भारत के खेल इतिहास का सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट्स आयोजन होगी। इसमें कुल 186 मेडल इवेंट्स होंगे, जिनमें 101 पुरुषों के लिए, 84 महिलाओं के लिए और एक मिक्स्ड इवेंट शामिल है। झाझरिया का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और इस आयोजन से पैरा खेलों को देशभर में नई पहचान मिलेगी। प्रसार भारती इस प्रतियोगिता का आधिकारिक प्रसारण भागीदार होगा और पूरे देश में खेल प्रेमी इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।World Para Athletics Championship

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp