बुधवार, 4 नवम्बर 2026

World Chess Cup 2025: गोवा में शतरंज पर जंग, खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री का संदेश, बोले- ‘अपने घर लौट आया शतरंज का खेल’

Written by: PK Chauhan

Published:

World Chess Cup 2025:  भारत पहली बार विश्व शतरंज कप की मेजबानी करने जा रहा है। स्वर्ग नगरी गोवा में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक विश्व शतरंज कप 2025 का…


World Chess Cup 2025:  भारत पहली बार विश्व शतरंज कप की मेजबानी करने जा रहा है। स्वर्ग नगरी गोवा में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक विश्व शतरंज कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 90 से अधिक देशों के 206 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 17 करोड़ रुपये रखी गई है। सबसे बड़ा 21 सदस्यीय दल भारत का है, जिसमें मौजूदा महिला विश्व विजेता 19 वर्षीय ग्रांडमास्टर दिव्या देशमुख भी शामिल हैं।World Chess Cup 2025

Advertisement

शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि यह आयोजन खेल मंत्रालय, भारत सरकार और गोवा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह आयोजन एक नया अध्याय जोड़ देगा, क्योंकि पहली बार देश में विश्व स्तर की यह प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिता हो रही है। फीडे (अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ) ने पहले राउंड के मुकाबलों की सूची जारी कर दी है, जबकि 50 शीर्ष खिलाड़ी सीधे दूसरे राउंड से खेलेंगे। भारत के अधिकतर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी दूसरे राउंड से अपनी चुनौती शुरू करेंगे।

World Chess Cup 2025

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मेजबान देश होने के नाते भारत को दो अतिरिक्त स्थान मिले हैं, जिन पर प्रणव वेंकटेश और रौनक साधवानी को मौका दिया गया है। दोनों की मौजूदा रेटिंग 2641 है। प्रणव 2025 विश्व जूनियर चैंपियन हैं, जबकि रौनक ने 2024 में लंदन चेस मास्टर्स का खिताब जीता था। वहीं भारत की प्रमुख शतरंज प्रतिभाएं—विश्व चैंपियन डी. गुकेश, आर. प्रागनंदा, अर्जुन एरिगैसी, विदित संतोष गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और निहाल सरीन—पहले से ही मुख्य सूची में शामिल हैं।World Chess Cup 2025

महिला वर्ग में ग्रांडमास्टर दिव्या देशमुख को फीडे ने विशेष वाइल्डकार्ड दिया है, जो पहले राउंड में ग्रीस के अर्डितीस स्तमटिस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि शीर्ष तीन विजेताओं को वर्ष 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और भारतीय टीम के प्रदर्शन पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।World Chess Cup 2025

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp