रेवाड़ी : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रेवाड़ी जिला बार परिसर में भी अंधेरा छा गया है।इसके चलते बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड कर दिया है। उम्मीद है रेवाड़ी मे वर्क सस्पेंड होने के चलते अब सोमवार से ही बार परिसर में काम शुरू हो पाएगा।।
बावल में ब्लैक आउट: बिजली के कट के चलते बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 13, 14 व सेक्टर तीन में दो दिनों से बिजली ढप है। जिसके चलते 100 से अधिक फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों की छुट्टी करनी पड़ी। पावर हाउस में कर्मचारी नहीं होने के चलते पुन: आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। 100 से ज्यादा गांवोंं में भी पावर कट है। रेवाड़ी के बावल, झाबुआ, खिजूरी, नागल शहबाजपुर, नगली, बिदावास खेड़ा, मंगलेश्वर और तिहाड़ा समेत करीब दो दर्जन गांवों में बिजली गुल रही। 300 उद्योग भी प्रभावित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ औद्योगिक इलाकों में भी बिजली संकट गहरा गया है।
धारूहेड़ा में पावर कट: धारूहेड़ा में संतोष कॉलोनी, तहसील रोड, डाल्टन कॉलोनी और सेक्टर-4, हाउसिंग बोर्ड में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। कई घरों में इनवर्टर ठप हो गया है।बिजली निगम के पास 500 से अधिक शिकायतें पहुंची लेकिन उनका समाधान नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई
जिले में करीब 1100 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्रशासन की ओर से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के दावे किए गए थे लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।बिजली की समस्या के चलते घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कारोबारियों और औद्योगिक इकाइयों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बाजार में भी बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की हडताल के सामने हरियाणा सरकार झुकी

