
रेवाड़ी: जिलें बिजली कट से लोग परेशान है। गुस्साए मूसेपुर के ग्रामीणों ने गुरूवार रात को जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जाटूसाना थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाते हुए करीब एक घंटे में जाम खुलवाया। जाम के डहीना बेरली रोड पर वाहनो की लंगी कतारें लग गई।
बता दे पूरे हरियाणा में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में हरियाण के करीब 41 हजार बिजली कर्मचारी और अभियंता तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इसी के चलते हरियाणा में करीब 15 जिलों में ब्लैक आउट बना हुआ है। धारूहेड़ा व रेवाड़ी के कई गांवों में बिजली गुल रही। बिजली किल्लत के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड रही है।
मूसेपुर में जाम: बता दें कि मूसेपुर में रात को कई घंटे बिजली गुल होने सें ग्रामीणों ने बेरली रोड पर जाम लगा दिया। जाम के डहीना बेरली रोड पर वाहनो की लंगी कतारें लग गई। लोगों ने बिजली बोर्ड कर्मचारियों के खिलाफ नारे बाजी की। जाम की सूचना पाकर जाटूसाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा समझाते हुए जाम खुलवाया।
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल
रेवाड़ी शहर की नहीं गांवों तक आपूर्ति बाधित रही ठप: बता दे कि कर्मचारियों की हडताल के चलते तकनीकी कर्मचारी नहीं मिले और शिकायतों का अंबार लगता गया। कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने से पेयजल संकट गहरा गया। बिजली किल्लत से लोग परेशान है।
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात
