शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News (Best E News) रेवाड़ी: हरियाणा सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। महिला एवं बाल…


Breaking News (Best E News) रेवाड़ी: हरियाणा सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-2027 के पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Advertisement

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और अन्य महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2027 को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

डीसी ने पात्र महिलाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। डाक, कूरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुरस्कारों की पात्रता, नियम और शर्तों की जानकारी भी विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp