
धारूहेड़ा ( Best E News) हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल Strike पर उतर आए है। हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की ओर से बिजली सब-स्टेशनों और वाटर वर्क्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गुरुवार को धारूहेड़ा के बास रोड स्थित विद्युत सब-स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

निजीकरण के विरोध में हड़ताल
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का मुख्य कारण गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण का लाइसेंस निजी कंपनी को देने की प्रस्तावित प्रक्रिया का विरोध है। कर्मचारियों का कहना है कि वे बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ हैं। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था। गुरुवार को भी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं।
बिजली सब-स्टेशनों और वाटर वर्क्स पर पुलिस तैनात
हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने, तोड़फोड़ या किसी अन्य अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। गुरुवार को धारूहेड़ा, जड़थल और जोनियावास स्थित बिजली सब-स्टेशनों के अलावा वाटर वर्क्स पर भी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन की ओर से आवश्यक सेवाओं से जुड़े इन केंद्रों पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

दो दिन ओर रहेगी स्टाइक: कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी दो दिन ओर हडताल रहेगी। हड़ताल के कारण कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हुई। अब देखना होगा कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई
