
Cyber crime: रेवाड़ी (Best E News) हरियाण पुलिस की ओर से साइबर क्राइम को बार बार लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिर शातिर ठग किसी न किसी अपने चुंगल में फसा ही लेते है। साइबर थाना पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी में फोन हैक करके 01 लाख 28 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला आगरा के शाहगंज नीलगिरी एन्क्लेव हाल आबाद जिला फिरोजाबाद के गांव सांखनी निवासी दिनेश कुमार उर्फ सिन्टू के रूप में हुई हैं।
27 मई को मिली थी शिकायत: जांचकर्ता ने बताया कि गत 27 मई को मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 30 अप्रैल को उसका फोन अचानक से गर्म होकर हैक हो गया। वह कुछ देर बाद उसका फोन अपने आप ठीक हो गया। थोड़ी देर बाद जब उसने अपना फोन चेक किया तो उसके खाते से 01 लाख 28 हजार रुपये गायब मिले। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला आगरा के शाहगंज नीलगिरी एन्कलेव हालआबाद जिला फिरोजाबाद के गांव सांखनी निवासी दिनेश कुमार उर्फ सिन्टू को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी की रकम से आरोपी के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुई थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की हडताल के सामने हरियाणा सरकार झुकी
