मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Weather Update: फसलों के लिए कैसा रहेगा ये मौसम, कृषि विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

Written by: PK Chauhan

Published:

Weather Update: कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे और ठंड के कारण फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के दानों के बनने में…


हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम
Google News Follow us on Google

Weather Update: कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे और ठंड के कारण फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के दानों के बनने में मदद मिलेगी। कृषि के लिहाज से मौजूदा मौसम को अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों पर नजर बनाए रखें और जरूरत के अनुसार सिंचाई और रोग नियंत्रण के उपाय करें, ताकि अत्यधिक नमी से किसी प्रकार का नुकसान न हो।Weather Update

Advertisement

हरियाणा में ठंड का सितम शु्रू हो गया है। हरियाणा के कई शहरो मे सोमवार को खासतौार से ग्रामीण इलाकों में खेतों के ऊपर कोहरे की सफेदी छाई रही। सुबह आठ बजे तक भी मौसम पूरी तरह से खुल नहीं पाया। जगह जगब बाजार में ठंड बढ़ने के कारण लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। कृषि के लिहाज से मौजूदा मौसम को अनुकूल माना जा रहा है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर इसी तरह बना रह सकता है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चालकों को कम गति में वाहन चलाने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आमजन को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।Weather Update

रहे सावधान: मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बुजुर्ग और छोटे बच्चों पर ठंड का असर अधिक दिखाई दिया। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए सुबह की ठिठुरन से राहत पाने का प्रयास करते रहे। यानि ठंड से बचाव को लेकर सर्तक रहें।Weather Update

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp