बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Weather Update: दीवाली पर एनसीआर हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी अपडेट

Written by: PK Chauhan

Published:

Weather Update: हरियाणा व एनसीआर मे एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अक्टूबर के मध्य में ही हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सर्दी और कोहरे का एहसास होने लगा है।…


Weather Update: हरियाणा व एनसीआर मे एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अक्टूबर के मध्य में ही हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सर्दी और कोहरे का एहसास होने लगा है। मौसम में अचानक आई इस बदलाव से सुबह के वक्त हल्की ठंड और धुंध का असर बढ़ गया है।

Advertisement

फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में ठंड, कोहरा और प्रदूषण मिलकर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर बल्लभगढ़ क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जिसका कारण वहां चल रहा एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य बताया जा रहा है।Weather Update

फरीदाबाद में रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों ने अब गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। सुबह के समय हल्के कोहरे से विजिबिलिटी घट जाती है, जबकि हवा की गति बेहद कम होने के कारण प्रदूषण नीचे नहीं बैठ पा रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

AQI फिर ​बढा: ​ पिछले 24 घंटे में हवा की रफ्तार केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।Weather Update

दिन के समय तेज धूप और रात में गिरते तापमान के कारण मौसम में गर्मी और ठंड का मिश्रण बना हुआ है। दोपहर में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, जबकि शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं।Weather Update

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

तीन दिन फिर बदलेग मौसम: बता दे मौसम मे एक बार बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है।Weather Update

न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और 22 अक्टूबर तक प्रदूषण स्तर में राहत की उम्मीद नहीं है।Weather Update

हरियाणा के कई शहरों में भी रात का पारा नीचे जा रहा है — महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, नारनौल में 16.2 और हिसार में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।Weather Update

ये भी पढ़ें:Haryana Weather Alert: हरियाणा में पांच दिन आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

मौसम विशेषज्ञों ने 22 अक्टूबर तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है। लोगों को सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने, मास्क लगाने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।Weather Update

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp