बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Mousam Alert: हरियाणा में फिर बरसेगा पानी, 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई…


चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है, साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।Mousam Alert

Advertisement

बारिश के साथ ठंड ने दी दस्तक: विभाग के अनुसार फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। हिसार में तापमान सामान्य से 12 डिग्री नीचे गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।Mousam Alert

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यहां होगी बारिश: मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि 8 अक्टूबर से हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp