मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

UP CM Yogi ने की मूर्ति की आरती “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा राम दरबार

Written by: PK Chauhan

Published:

UP CM Yogi: अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी फिर से धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंग गई है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण…


मुख्यमंत्री योगी ने की मूर्ति की आरती "जय श्री राम" के उद्घोष से गूंज उठा राम दरबार
मुख्यमंत्री योगी ने की मूर्ति की आरती "जय श्री राम" के उद्घोष से गूंज उठा राम दरबार
Google News Follow us on Google

UP CM Yogi: अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी फिर से धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंग गई है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्य यजमान के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम की ओर आरती की गई।

Advertisement

गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर, आठ विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 101 वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान मूर्ति की आरती भी की।UP CM Yogi

विशेष बात यह है कि आज का दिन मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन भी है, जो इस आयोजन को और भी अधिक खास बना देता है। यह दिन अयोध्या और देशभर के भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई है, जो भगवान राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।UP CM Yogi

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp