मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: यूनिवर्सिटी फेयर आयोजित: छात्रों ने पाए करियर से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: धारूहेड़ा  गुरुकुलम द स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर की कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस फेयर का उद्देश्य…


यूनिवर्सिटी फेयर आयोजित: छात्रों ने पाए करियर से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन
यूनिवर्सिटी फेयर आयोजित: छात्रों ने पाए करियर से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन
Google News Follow us on Google

Haryana News: धारूहेड़ा  गुरुकुलम द स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर की कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस फेयर का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के विविध क्षेत्रों, नए करियर विकल्पों और प्रवेश प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे भविष्य की दिशा को स्पष्ट रूप से तय कर सकें।

Advertisement

स्कूल की प्रधानाचार्या स्नेह लता ने कहा कि इस तरह के फेयर छात्रों को सही दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। वहीं, विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र सोनी ने बताया कि यह दूसरा यूनिवर्सिटी फेयर छात्रों में नई ऊर्जा, जागरूकता और करियर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न करने में सफल रहा है।Haryana News

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के सीईओ सी. पी. यादव द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों, छात्रों और अभिभावकों का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए आने वाले समय में ऐसे और लाभकारी आयोजनों की योजना बनाने की बात कही।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फेयर में भाग लेने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कोर्स संरचना, स्कॉलरशिप योजनाओं, प्रवेश मानदंडों और कैंपस सुविधाओं की जानकारी दी। छात्रों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिसिन, आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज, लॉ और डिज़ाइन जैसे कई क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों से सवाल पूछे और करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताया क्योंकि एक ही स्थान पर अनेक विकल्प मौजूद होने से चयन प्रक्रिया अधिक सरल हो गई।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp