
धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। जयपुर मार्ग पर बेस्टेक मॉल, जोनियावास व खरखडा गांव के पास करीब दो फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही घंटों प्रभावित रही। कई चारपहिया और ट्रक बीच पानी में बंद हो गए और चालक उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने को मजबूर हुए। पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यात्री घंटों तक परेशानी झेलते रहे। NH 48

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यह स्थिति बनती है लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठाते। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और कई जगह फंसे यात्री पैदल ही निकलने लगे। हाईवे से जुड़े सर्विस लेन और आसपास की कॉलोनियों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। NH 48
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। लगातार जाम और गाड़ियों की खराबी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
