गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Train Cancelled Update: अम्बाला कैंट में धुंध से ट्रेनों की रफ्तार थमी, 8 ट्रेनें रद्द और 14 लेट, जानिए पूरा अपडेट

Written by: सुनील कुमार

Published:

 Train Cancelled Update:अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह भारी धुंध पड़ने की वजह से रेलवे सेवाओं में काफी दिक्कतें देखने को मिलीं। कुल 22 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिनमें से 14…


 Train Cancelled Update:अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह भारी धुंध पड़ने की वजह से रेलवे सेवाओं में काफी दिक्कतें देखने को मिलीं। कुल 22 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिनमें से 14 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 12 घंटे तक देरी से चल रही थीं। वहीं 8 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गईं। सबसे अधिक देरी अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन को हुई, जो निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे लेट रही। इसके अलावा किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल, अमृतसर विशेष किराया और जम्मू-तवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें भी 8 घंटे तक लेट पहुंचीं।

Advertisement

अम्बाला रेल मंडली के प्रवक्ता नीरज ने बताया कि जैसे-जैसे धुंध और कोहरा बढ़ेगा, ट्रेनों की रफ्तार और धीमी हो जाएगी। इसका सीधा असर यात्रियों की सुविधा पर पड़ेगा और उन्हें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन धुंध की शुरुआत से ही स्थिति से निपटने में मुश्किलों का सामना कर रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आने के कारण रेलवे प्रशासन ने जो समय पर चल रही ट्रेनें हैं, उन्हें छोटे स्टेशनों पर रोककर देरी से चल रही ट्रेनों को आगे निकलने का मौका दे रहा है, ताकि देरी को थोड़ा कम किया जा सके।

रद्द की गई ट्रेनें

रद्द की गई ट्रेनों में 64516 नंगल डैम-अम्बाला कैंट मेमू, 64517 अम्बाला कैंट-नंगल डैम मेमू, 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22439 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, 22462 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22440 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22461 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

लेट रहीं प्रमुख ट्रेनें

लेट ट्रेनों में सबसे ज्यादा देरी अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन को हुई जो लगभग 12 घंटे लेट रही। इसके अलावा किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल 7 घंटे 55 मिनट, अमृतसर विशेष किराया 7 घंटे 45 मिनट, जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस 7 घंटे 21 मिनट, जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे और अन्य कई ट्रेनें भी 1 से 3 घंटे तक लेट रहीं।

धुंध के कारण बढ़ रही देरी ने यात्रियों को काफी परेशान कर दिया है। रेलवे प्रशासन स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे ट्रेनों की स्थिति को देखकर यात्रा करें और धैर्य बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp