बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Train Cancelled: उत्तर भारत में भारी बारिश से ट्रेनों का संचालन ठप, दिल्ली-हरियाणा रेल यात्रा पर बड़ा असर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Train Cancelled: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में जगह-जगह जलभराव ने सामान्य जीवन और यातायात व्यवस्था…


Train Cancelled: उत्तर भारत में भारी बारिश से ट्रेनों का संचालन ठप, दिल्ली-हरियाणा रेल यात्रा पर बड़ा असर
Train Cancelled: उत्तर भारत में भारी बारिश से ट्रेनों का संचालन ठप, दिल्ली-हरियाणा रेल यात्रा पर बड़ा असर
Google News Follow us on Google

Train Cancelled: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में जगह-जगह जलभराव ने सामान्य जीवन और यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पानी भरने के कारण दिल्ली और हरियाणा के बीच आवागमन करने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली के यमुना पुल पर जलभराव के कारण चार पैसेंजर ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि यमुना पुल पर जलभराव के कारण चार ट्रेनों को रद्द किया गया है और लंबी दूरी की दस ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इन बदलावों से गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी और हिसार से दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रद्द की गई ट्रेनों में दिल्ली-हिसार ट्रेन नंबर 54309 और हिसार-रेवाड़ी ट्रेन नंबर 54316 आज रद्द रहेगी। रेवाड़ी-हिसार ट्रेन नंबर 54315 आज रद्द रहेगी और हिसार-दिल्ली ट्रेन नंबर 54310 7 सितंबर को रद्द रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन नंबर 19031 दिल्ली सराय-नई दिल्ली साहिबाबाद होकर संचालित होगी। लालगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन नंबर 15910 नई दिल्ली साहिबाबाद होकर चलेगी। बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन नंबर 12324, भुज-बरेली ट्रेन नंबर 14312, बीकानेर-हावड़ा ट्रेन नंबर 12372 और काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन नंबर 15014 भी नए मार्गों से संचालित होंगी।

सुल्तानपुर-साबरमती ट्रेन नंबर 20940 और बरेली-भुज ट्रेन नंबर 14311 भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों के रूट और समय की जानकारी अवश्य ले लें ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बारिश और जलभराव की स्थिति में यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp