Friday, 9 October 2026

केशव शर्मा हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। गांव सुंदरोज में हुए केशव शर्मा हत्याकांड में सीआईए रेवाड़ी की टीम ने एक नाबालिग सहित तीन और आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज उर्फ…


रेवाड़ी के सुंदरोज हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा
रेवाड़ी के सुंदरोज हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। गांव सुंदरोज में हुए केशव शर्मा हत्याकांड में सीआईए रेवाड़ी की टीम ने एक नाबालिग सहित तीन और आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज उर्फ नाईका निवासी गांव भोहतवास अहीर और संजय उर्फ टोनी निवासी गांव सुंदरोज के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गांव सुंदरोज निवासी राम शर्मा ने थाना रामपुरा में शिकायत देकर बताया था कि वह अपने भाई केशव शर्मा के साथ पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइकों पर सवार नितिन उर्फ नेता, आकाश, दीपांशु और संजय उर्फ टोनी ने पिस्तौल व तलवारों से लैस होकर उनकी गाड़ी का पीछा किया और हमला कर दिया। आरोपियों पर केशव शर्मा से सोने की चेन, अंगूठी और 50 हजार रुपये नकद छीनने का भी आरोप है। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर पथराव किया, जिसमें राम शर्मा और केशव शर्मा घायल हो गए।

उपचार के दौरान तोडा था दम: केशव शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी। पुलिस ने मामले में पहले दीपांशु उर्फ गोलू निवासी परखोत्तमपुर और नितिन उर्फ नेता निवासी सुंदरोज को गिरफ्तार किया था। अब सीआईए रेवाड़ी ने धीरज उर्फ नाईका, संजय उर्फ टोनी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

 

पुलिस जांच के अनुसार धीरज के खिलाफ रामपुरा, शहर रेवाड़ी और गुरुग्राम के बजघेड़ा थाने में लूट, मारपीट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। संजय के खिलाफ रामपुरा थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार पहले गिरफ्तार दीपांशु के खिलाफ जाटूसाना और मॉडल टाउन रेवाड़ी में मारपीट के दो मामले तथा नितिन के खिलाफ भिवानी जीआरपी, मॉडल टाउन रेवाड़ी और खोल थाने में चोरी व मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष तैनाती: ASP दीपिका अग्रवाल ने 5 हाईटेक स्कूटियों को दिखाई हरी झंडी

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया। वहीं धीरज उर्फ नाईका और संजय उर्फ टोनी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और छीना गया सामान बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp