Wednesday, 7 October 2026

हरियाणा में 3 लाख 43 हजार वोटर कटघरे में, चुनाव आयोग ने सकता है बड़ा निर्णय

Written by: सुनील चौहान

Published:

चंडीगढ़ (Best E News) हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा मे बार नोटिस दिए जाने पर कोई जबाव नहीं देने…


हरियाणा में 3 लाख 43 हजार वोटर कटघरे में, चुनाव आयोग ने सकता है बड़ा निर्णय
हरियाणा में 3 लाख 43 हजार वोटर कटघरे में, चुनाव आयोग ने सकता है बड़ा निर्णय
Google News Follow us on Google

चंडीगढ़ (Best E News) हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा मे बार नोटिस दिए जाने पर कोई जबाव नहीं देने वाले मतदाताओं की बोट कटने के कगार पर है। बता दे कि लंबित नोटिसों के निपटान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्रदेश में अब तक कुल 44 लाख 91 हजार 923 नोटिस जनरेट किए गए हैं। इनमें से 3 लाख 43 हजार 127 मतदाताओं ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (AERO) इन विशेष शिविरों का निरीक्षण करेंगे।

Advertisement

स्पेशल लगाया जा रहा तीन दिन शिविर: लंबित मामलों के समाधान और मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी 20,864 मतदान केंद्रों पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त करेंगे और लंबित नोटिसों का निपटान करने की कार्रवाई करेंगे।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (AERO) इन विशेष शिविरों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों की ओर से बीएलओ के कार्य की फोटो और वीडियो भी तैयार कर आयोग को भेजी जाएगी तथा सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

बीएलओ की बढी टैंशन, वोटरो को कोई चिंता नही: हरियाणा में तीन लाख से ज्यादा वोटरो को अपने मतदान की चिंता ही नहीं है। बार बार नोटिस पर भी वे नही चेत रहे है। साफ जाहिर है इन स्थानो पर उनको वोट की जरूरत ही नहीं है। यहीं कारण है वे अपने वोट को लेकर चुप बैठे हुए है। निर्वाचन विभाग ने इन तीन दिनों के दौरान बीएलओ की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने वाले बीएलओ के खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य लंबित नोटिसों का जल्द निपटान कर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और अपडेट करना है।

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper