मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

हरियाणा में इस जिले को मिला बड़ा तोहफ़ा! 1900 करोड़ की लागत से बनेगा नया बायपास

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार शहर के लिए एक बेहद अहम परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के तहत हिसार बायपास का निर्माण किया जाएगा, जो हिसार-राजगढ़…


हरियाणा में इस जिले को मिला बड़ा तोहफ़ा! 1900 करोड़ की लागत से बनेगा नया बायपास
हरियाणा में इस जिले को मिला बड़ा तोहफ़ा! 1900 करोड़ की लागत से बनेगा नया बायपास
Google News Follow us on Google

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार शहर के लिए एक बेहद अहम परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के तहत हिसार बायपास का निर्माण किया जाएगा, जो हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (NH-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (NH-52) तक जाएगा.

Advertisement

41 किलोमीटर लंबा होगा बायपास

नए बायपास की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी. इसकी कुल लागत करीब 1900 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस परियोजना पर लगभग 1000 करोड़ रुपये सिर्फ भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे. इस काम को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहयोग से पूरा किया जाएगा.

ट्रैफिक से मिलेगी राहत

बायपास बनने से हिसार शहर की सबसे बड़ी समस्या यानी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. शहर के बीच से गुजरने वाला भारी वाहन अब सीधे बायपास से गुज़र सकेगा. इससे न सिर्फ शहरवासियों को यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस बायपास से हिसार के विकास को नई दिशा मिलेगी. जहां एक ओर यातायात सुगम होगा, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. आसपास के क्षेत्रों में नई संभावनाएं पैदा होंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

सरकार का बड़ा कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह फैसला हिसार और आसपास के जिलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. यह परियोजना न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का काम करेगी बल्कि हिसार को आधुनिक ढांचागत सुविधाओं से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp