
रेवाड़ी: बावल क्षेत्र में शराब ठेकों पर हथियार दिखाकर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कई दिनों से फरार आरोपी को सीआईए रेवाड़ी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के गांव नांगल सिया निवासी अरविंद उर्फ शेरा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
7 अक्टूबर का मचाया था तांडव: बावल पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों पर कुछ युवकों ने लूटपाट और तोड़फोड़ की है। आरोप है कि टाटा हैरियर और स्विफ्ट कार तथा दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब 8 से 10 युवकों के पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अवैध हथियार थे। आरोपियों ने तीनों ठेकों के सेल्समैनों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और बीयर की पेटियां लूट लीं।
शराब ठेकों पर की थी तोडफोड: बदमाशों नें पेटीएम मशीन और अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।इस संबंध में शराब ठेका समूह के संचालक गांव अलावलपुर निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर थाना बावल में मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने इससे पहले राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के सहमत नगर निवासी लोकेश और गांव रानोली निवासी करण उर्फ डोगा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की थी।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च
तीसरा आरोपी रिमांड पर: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में सीआईए रेवाड़ी की टीम ने निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बुधवार को अरविंद उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों और हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई
