बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा में इन उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज, जानिए क्यों

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियां—उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN)—गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही हैं।…


चंडीगढ़: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियां—उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN)—गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही हैं। जून 2025 तक उपभोक्ताओं का बकाया बढ़कर 7,695.62 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह स्थिति न केवल घरेलू उपभोक्ताओं की लापरवाही से बनी है, बल्कि औद्योगिक इकाइयों और सरकारी विभाग भी समय पर भुगतान करने में पीछे हैं।Breaking News

Advertisement

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में 22 लाख 21 हजार 315 उपभोक्ता अब डिफाल्टर की सूची में शामिल हो चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की है, जबकि कई औद्योगिक इकाइयों व सरकारी विभागों ने भी लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।

स्थिति यह है कि कुछ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पहले ही काट दी गई, जबकि कई अभी भी बकाया के बावजूद बिजली का उपयोग कर रहे हैं।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे अधिक करीब 4,400 करोड़ रुपए का बकाया है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं पर 834 करोड़ रुपए बकाया है। इसके अलावा, किसानों पर 194 करोड़, गैर-घरेलू प्रतिष्ठानों पर लगभग 770 करोड़, औद्योगिक इकाइयों पर 1,063 करोड़ और सरकारी विभागों पर 389 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। अन्य श्रेणियों का बकाया 43 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

बिजली निगमों ने बकाएदारों को राहत देने के लिए कड़े कदमों के साथ-साथ प्रोत्साहन योजनाएं भी शुरू की हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उपभोक्ताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की है। इस योजना के तहत एकमुश्त भुगतान पर 10% की छूट और 100% सरचार्ज माफ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

वहीं, किश्तों में भुगतान करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 100% सरचार्ज से छूट और औद्योगिक व अन्य उपभोक्ताओं को 50% सरचार्ज माफी का लाभ दिया जाएगा।Breaking News

प्रशासन का कहना है कि समय रहते उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि उनका बकाया कम हो सके और निगमों की वित्तीय स्थिति में सुधार आ सके।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp