चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का रुख बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के आठ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।Haryana News
वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज सुबह से ही पंचकूला में बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।Haryana News
17 को फिर होगी बारिश: आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक, 16 सितंबर तक हरियाणा में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। उस दिन पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
कल को यहां होगी बारिश: हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता और तेज हो सकती है। इससे विशेष रूप से उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा। 15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
कुल मिलाकर अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन 17 सितंबर से बारिश का दौर फिर से शुरू होगा जिससे फसलों और किसानों को राहत मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

