बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Deen Dayal Lado Laxmi Yojana की पहली किस्त जारी, जानिए कितने लाख महिलाओ को मिला फायदा

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा दिवस के मौके पर राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की पहली किस्त…


हरियाणा दिवस के मौके पर राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। यह राशि करीब पांच लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी गई है।

Advertisement

ये वही महिलाएं हैं जिनके आवेदन का सत्यापन पूरा हो चुका है। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के जरिए ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी जा सके।

हरियाणा सरकार ने सभी उपायुक्तों को शनिवार को भी अपने जिलों में लाडो लक्ष्मी योजना के शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र महिलाएं मौके पर ही आवेदन कर सकें। जिन महिलाओं के आवेदन प्रक्रिया में हैं, उन्हें अगले महीने से योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन फिलहाल जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़ सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

लाडो लक्ष्मी योजना को चार चरणों में लागू किया जाएगा। दूसरे चरण में 1.40 लाख रुपये आय वाले परिवारों की महिलाएं, तीसरे चरण में 1.80 लाख रुपये और चौथे चरण में तीन लाख रुपये वार्षिक आय तक की महिलाएं शामिल की जाएंगी। सरकार इस दूसरे चरण की घोषणा आगामी 2026 के बजट सत्र में कर सकती है।

पहले चरण में योजना के लाभ के लिए तीन प्रमुख शर्तें रखी गई हैं। परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक होनी चाहिए, महिला की उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और यदि महिला विवाहित है तो उसका पति कम से कम 15 साल से हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। खास बात यह है कि एक ही परिवार की एक से अधिक पात्र महिलाएं भी इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा सरकार का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल योजना शुरुआती चरण में है, जबकि झारखंड राज्य पहले ही इस दिशा में ‘मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना’ लागू कर चुका है, जिसके तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जा रही है। इस योजना से 55 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp