मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana : नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। मंगलवार को…


नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक
नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक
Google News Follow us on Google

Haryana: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। मंगलवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव रसियावास, खेडी डालू सिंह व आनंदपुर में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशा मुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया।

Advertisement

नशामुक्ति टीम ने आज दो नशा पीड़ित व्यक्तियो की काउंसलिंग करवाकर रेवाड़ी के डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है। उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया गया है। नशा मुक्ति टीम द्वारा अब तक नशे से पीड़ित 67 लोगों की पहचान की है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 18 नशा पीड़ितो का इलाज करवाया गया है।

नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर  नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक
नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक

निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर  नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक
नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक

उन्होंने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करे। गांव में किसी भी परिवार में कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp