Tuesday, 6 October 2026

CPCB पोर्टल पर डेटा भेजना अनिवार्य: जानिए क्यों ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

  भिवाड़ी: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ( CPCB ) की चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में भिवाड़ी, अलवर और भरतपुर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के आरएसपीसीबी…


CPCB पोर्टल पर डेटा भेजना अनिवार्य: जानिए क्यों ?
CPCB पोर्टल पर डेटा भेजना अनिवार्य: जानिए क्यों ?
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

भिवाड़ी: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ( CPCB ) की चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में भिवाड़ी, अलवर और भरतपुर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के आरएसपीसीबी अधिकारियों के साथ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चेयरमैन ने बैठक में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि कम से कम 85 प्रतिशत डेटा सीपीसीबी जरूर लोड होना चाहिए। जिन उद्योगों को सीपीसीबी पोर्टल पर 85% डेटा नहीं डाला जाएगा उन आगे कार्रवाई का प्रावधान हैं

बैठक में आरओ भिवाड़ी अमित जुयाल ने बताया कि दो अक्टूबर तक 54 उद्योगों को जोड़ा जा चुका है और शेष उद्योगों को भी आगामी 15 दिनों में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उद्योग प्रतिनिधियों से सीपीसीबी पोर्टल से जुड़ने और डेटा प्रसारण शुरू करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। भिवाड़ी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल ने ऐसी समस्याओं वाले उद्योगों की मदद करने और तीन-चार दिन में तकनीकी समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार में पकडी अवैध शराब

आरएसपीसीबी पोर्टल पर करें डेटा अपलोड: बैठक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) पोर्टल पर उद्योगों के डेटा प्रसारण, एपीसीडी गैजेट्स लगाने और सड़क से उड़ने वाली धूल सहित प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि उद्योग आरएसपीसीबी पोर्टल से जुड़कर डेटा अपलोड कर पा रहे हैं, लेकिन कुछ उद्योगों को सीपीसीबी से लिंक नहीं मिल रहा है। इस पर आरएसपीसीबी चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि उद्योगों का डेटा सीपीसीबी को भी प्रेषित किया जाना आवश्यक है।

जानिए मुख्य सीपीसीबी पोर्टल और सेवाएं

  • • ईपीआर पोर्टल: प्लास्टिक पैकेजिंग, ई-वेस्ट, बैटरी, टायर और यूज्ड ऑयल के प्रबंधन व पंजीकरण के लिए सीपीसीबी ईपीआर पोर्टल का उपयोग किया जाता है।
  • • उद्योग डेटा अनुपालन: उद्योगों के लिए प्रदूषण और डेटा ट्रांसमिशन की निगरानी सीपीसीबी के ऑनलाइन तंत्र के जरिए की जाती है।
  • • सिंगल लॉगिन सुविधा: सीपीसीबी ने विभिन्न ईपीआर पोर्टलों के लिए सिंगल साइन-ऑन (SSO) की सुविधा भी शुरू की है जिससे उपयोगकर्ता एक ही डैशबोर्ड से सभी सेवाओं तक पहुँच सकते हैं।

ये रहे मौजूद: बैठक में बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सहित बीएमए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंसोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper