Sunday, 4 October 2026

IGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के योग विभाग के मेधावी छात्र योगेश का राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) में क्लर्क पद पर चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, योग…


IGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन
IGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के योग विभाग के मेधावी छात्र योगेश का राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) में क्लर्क पद पर चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, योग विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी।

Advertisement
IGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन
IGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने योगेश को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था में उसका चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग से मिलने वाली एकाग्रता, आत्म-अनुशासन और मानसिक दृढ़ता को मेहनत के साथ जोड़कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने भी योगेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थी की मेहनत और विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

योग को बनाए दिनचर्या का हिस्सा: योग विभागाध्यक्ष प्रो. करण सिंह ने भी योगेश को बधाई दी। अपनी सफलता पर योगेश ने बताया कि योग विभाग में प्रवेश लेने के बाद उन्होंने आसन, प्राणायाम और ध्यान को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया। इससे उन्हें पढ़ाई के दौरान एकाग्रता, मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय योग साधना, गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंBreaking News: OPS बनाम NPS पर सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा

योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ एकाग्रता, अनुशासन और मानसिक स्थिरता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि योगेश की सफलता से विभाग के अन्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. अमनदीप, डॉ. धर्मवीर यादव, प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित विभाग के प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper