
आज का राशिफल : Best E News (Today Horoscope In Hindi) आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है। आइए, देखते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।
5 अक्टूबर 2026 का दैनिक टैरो राशिफल कई राशियों के लिए पुराने मामलों को नए नजरिए से देखने का संकेत दे रहा है। कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और अपनी क्षमता पर भरोसा बढ़ सकता है। वहीं मेष और मिथुन को अधूरे मामलों और अचानक बदलती परिस्थितियों के बीच धैर्य रखना होगा। कर्क पुराने तनाव से दूरी बना सकते हैं, जबकि मकर और कुंभ के लिए रिश्तों से जुड़े गहरे सवाल सामने आ सकते हैं।
ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
ये भी पढ़ें6 अक्टूबर का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन
मेष- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. किसी बात को लेकर इमोशनल बने रहेंगे. किसी बात से आपका मन दु:खी हो सकता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम फलदायी है. संपत्ति संबंधित कोई भी काम करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. लोगों से बातचीत में आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. आज किसी बात का तनाव रहने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. स्वास्थ्य सुख औसत रहेगा.
वृषभ- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आपकी चिंता कम होगी और उत्साह बढ़ेगा. मन खुश रहेगा. आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है. घर में परिजन विशेषकर माता के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. किसी छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है.
ये भी पढ़ें6 जुलाई का राशिफल: सोमवार को किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मिथुन- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. निर्धारित काम पूरे हो जाने से आप खुशी का अनुभव कर सकेंगे. आर्थिक योजनाएं बना सकेंगे. कठिन काम भी आप सरलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे. व्यवसाय या नौकरी में साथियों से मेल-जोल रहेगा. उनकी मदद मिलती रहेगी. आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर खुशी प्राप्त कर सकेंगे. आपके परिवार में भी खुशी का वातावरण होगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए अभी इंतजार करें.
कर्क- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में व्यतीत कर सकेंगे. तन और मन में स्फूर्ति तथा ताजगी का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर आपके काम करने के तरीकों की प्रशंसा हो सकती है. उनसे मिलने वाले उपहार से आपको खुशी महसूस होगी. घूमने-फिरने के साथ ही स्वादिष्ट भोजन मिलने का योग है. कोई अच्छा समाचार प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मजबूत बनेंगे.
सिंह- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज कानूनी मामलों में न पड़ना आपके हित में है. किसी के साथ गलतफहमी होने से मतभेद हो सकता है. आप आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. प्रिय पात्र के साथ मुलाकात हो सकती है. आप मानसिक चिंता और बेचैनी महसूस करेंगे. शरीर भी अस्वस्थ रहेगा. इसके चलते आज कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. वाणी पर लगाम नहीं होगी, तो किसी के साथ मनमुटाव या संघर्ष हो सकता है. प्रेम की मात्रा अधिक रहेगी.
ये भी पढ़ेंAaj Ka Rashifal: आज इन राशियों पर होगी धन वर्षा, नौकरी में प्रमोशन का है प्रबल योग
कुंभ- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज का दिन काम में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा है. नौकरी और कामकाज में सहकर्मियों की मदद आपको मिलती रहेगी. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा. आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है. बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. अपने प्रिय के साथ संबंध बहुत अच्छे बने रहेंगे.आपके काम की कद्र होगी. अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. परिवार में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपके तन-मन में ताजगी महसूस होगी.
मीन- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आपकी सृजनशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप कला और साहित्य में रुचि लेंगे. आप अत्यधिक इमोशनल बने रहेंगे. स्नेहीजनों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे. काफी मस्ती के मूड में रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कार्यस्थल पर सकारात्मक रहेंगे. नए काम शुरू कर सकते हैं. पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा. आपको मन और वाणी को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है. अपने प्रिय के साथ मुलाकात आपके उत्साह को बढ़ाएगी.
कन्या- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आप अनेक क्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आपको महिला मित्रों से लाभ होगा. संतान और पत्नी से भी खुशी मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम जीवन में सफलता आपके उत्साह को और बढ़ाएगी. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्तियों से मिल सकेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है मित्रों और बुजुर्गों के कारण आपका समय खुशी से व्यतीत होगा. आप घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं..
तुला- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. घर और ऑफिस में अच्छा वातावरण मिलने के कारण आप खुश होंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले लोग उच्च पद प्राप्त कर सकेंगे. अधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे. व्यापारी भी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे. आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. माता से लाभ हो सकता है. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.
वृश्चिक- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज शरीर में सुस्ती के कारण उत्साह का अभाव रहेगा. इसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. आज प्रेम जीवन में भी नकारात्मकता छायी रहेगी. आज का दिन आप शांति और धैर्य के साथ गुजारें.आपके लिए समस्याएं बढ़ेंगी. अधिकारी आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. प्रतियोगियों से डर बना रहेगा. संतान के साथ अनबन हो सकती है. म
धनु- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. कुछ खराब प्रसंग, बीमारी या उग्र स्वभाव के कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे. आपको क्रोध पर नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती हैं. आज कार्यस्थल पर आपको किसी से भी बहस से बचना चाहिए. किसी नए संबंध के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने की जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है. आज किसी अनावश्यक जगह पर पैसा खर्च हो सकता है. आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है.
मकर- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. मनोरंजन तथा लोगों से मिलने-जुलने में समय व्यतीत करेंगे. आप स्वादिष्ट भोजन और प्रवास से खुशी महसूस करेंगे. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. व्यापार में प्रगति कर सकेंगे. भागीदारी से भी लाभ होगा. आय के विविध सोर्स से आर्थिक प्रवाह बनेगा. समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी. काम में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, हालांकि बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.
