Anti Smog Gun: हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के 14 प्रमुख शहरों में एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी। इनका इस्तेमाल निर्माण स्थलों और प्रदूषण प्रभावित इलाकों में धूल कणों को दबाने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 17 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है।Anti Smog Gun
इन शहरों में लगेगी गन: विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन शहरों में एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, बहादुरगढ़, भिवानी, दादरी, नूंह और रेवाड़ी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इन शहरों को प्रदूषण के उच्च स्तर के आधार पर चुना गया है। विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल धूल प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, बल्कि सर्दियों के मौसम में स्मॉग की गंभीर समस्या में भी कमी आएगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि एंटी स्मॉग गन से पानी की महीन फुहारें छोड़ी जाती हैं, जो धूल और प्रदूषक कणों को नीचे बैठा देती हैं। इससे तुरंत वायु गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
सरकार ने स्थानीय निकायों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले महीनों में यह कदम प्रदूषण नियंत्रण के लिए काफी कारगर साबित होगा।

