Sports News: 40वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में होंगे। रेवाड़ी के 5 पुरुष और 2 महिला एथलीटों का चयन यहां के लिए चयन् हुआ है। बता दे इस बार 10 से 14 अक्टूबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं: आयोजित प्रतियोगिता में टीम के साथ पुनित और रोहतास को टीम मैनेजर तथा जसवंत सिवाच और बीरबल को टीम कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगे।Sports News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
बता दे कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई)के तत्वावधान में 40वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उडीसा में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इस बार हरियाणा से कुल 145 एथलीट चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ (फरीदाबाद) ने जानकारी दी
पुरूष वर्ग : रेवाड़ी जिले से चयनित एथलीटों में 20 वर्ष वर्ग में नवरत्न 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में, दिनेश तंवर लॉन्ग जंप में और जंगपाल सिंह डेक्थलॉन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं 16 वर्ष वर्ग में राणा सूत्रधार 60 मीटर स्प्रिंट और मिडले रिले में भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
महिला वर्ग: महिला वर्ग में 20 वर्ष आयु वर्ग की कोमल हाई जंप इवेंट में, जबकि 16 वर्ष वर्ग की 600 मीटर दौड़ और मिडले रिले में अपना प्रदर्शन देंगी। इसके अलावा मसानी की रिया यादव शॉटपुट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

