Special Train: त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और टिकट की भारी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के बीच तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को त्योहारों के दौरान सफर में किसी तरह की परेशानी न हो। इन ट्रेनों का सीधा लाभ खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा, जो बड़ी संख्या में हर साल रींगस पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करते हैं।Special Train
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को खाटूश्याम धाम तक की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।Special Train
पहली विशेष ट्रेन (नंबर 09633) रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात 1.35 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09634 सुबह 3.20 बजे रींगस से रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी लौटेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें 16 कोच वाली डेमू रैक लगाई गई है।Special Train
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
दूसरी विशेष ट्रेन (नंबर 09637) रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रींगस पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09638 रींगस से दोपहर 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुंड, काठूवास, नारनौल, अमरपुर जोरासी, नीम का थाना और श्रीमाधोपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसमें 8 जनरल कोच और 2 गार्ड कोच होंगे।Special Train
तीसरी ट्रेन (नंबर 09733) जयपुर से हर दिन सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09734 शाम 4.05 बजे भिवानी से रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में झाडली, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस और श्रीमाधोपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 9 सामान्य डिब्बे और 2 गार्ड कोच होंगे।Special Train
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को खाटूश्याम धाम तक की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।Special Train

