Tuesday, 6 October 2026

सोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

Written by: सुनील चौहान

Published:

कोसली। माता मोहल्ला निवासी अशोक की पुत्री सोनम की भिवानी जिले के धनाना गांव स्थित अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सक) के पद पर नियुक्ति हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित…


सोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर
सोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर
Google News Follow us on Google

कोसली। माता मोहल्ला निवासी अशोक की पुत्री सोनम की भिवानी जिले के धनाना गांव स्थित अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सक) के पद पर नियुक्ति हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोनम ने रोहतक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की तथा इसी संस्थान में हाउस सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं देकर चिकित्सा क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया।

Advertisement

अब मेडिकल ऑफिसर के रूप में उनकी नियुक्ति क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
सोनम के पिता श्री अशोक ने भी अध्यापन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर समाज में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सोनम की सफलता उनके परिवार की मेहनत, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

सोनम की इस उपलब्धि को गांव के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा गया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंIGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन

पूरे अहीरवाल क्षेत्र की ओर से सरपंच रामकिशन जांगड़ा, जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितेषी, जगपाल गुरु जी तथा विजय आजाद ने श्री अशोक एवं उनकी बेटी सोनम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोनम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वह अपने चिकित्सकीय दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करेंगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper