
रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की CIA रेवाड़ी टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य सप्लायर को धर दबोचा है। बता दे गत 25 जुलाई को सीआईए रेवाड़ी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गोकलगढ़ निवासी संदीप उर्फ लीलु अवैध रूप से गांजा बेचने का काम कर रहा है। इसी को लेकर ये कार्रवाई की है।
रेड और गिरफ्तारी: सीआईए इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार के निर्देशानुसार टीम ने गोकलगढ़ बाईपास के पास दबिश देकर आरोपी संदीप को काबू किया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.262 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। थाना सदर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे पहले ही जेल भेज दिया था।
सीआईए टीम द्वारा आरोपी संदीप से रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बायोगैस कंपनी में निवेश के नाम 12 लाख की ठगी
आरोपी ने बताया कि उसे यह अवैध गांजा कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला आदर्श नगर, कुतुबपुर, रेवाड़ी द्वारा सप्लाई किया जाता था। इस खुलासे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने रविवार को मुख्य सप्लायर कृष्ण कुमार को भी विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी’
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे अन्य जुड़े संपर्कों, नेटवर्क और अवैध तस्करी के मुख्य स्रोतों का पता लगाने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: नपा उप चेयरमैन अमन राव रहे मुख्य अतिथि
रेवाड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
