
RPF Transfer 2025: उत्तर रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पालिसी में राहत देने के आदेश जारी किए हैं। कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक के कर्मचारी अब 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर अपने मंडल बदलवा सकते हैं। इससे दूर-दराज के स्टेशनों पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को अपने गृह क्षेत्र के निकट मंडल में जाने का अवसर मिलेगा।
अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और जम्मू मंडल के कमांडेंट को इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। 31 अक्टूबर के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल रेलवे के प्रॉपर चैनल के माध्यम से ही हेड ऑफिस तक भेजे जाएंगे।
कर्मचारियों को आवेदन में सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी और मंडल के कमांडेंट को अपनी टिप्पणी देनी होगी। जिन मंडलों में कर्मचारी जाना चाहते हैं, वहां के खाली पदों की जांच भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
इससे पहले RPF और RPSF के लिए नई ट्रांसफर पालिसी बनाई गई थी। इसमें देश के 16 जोन को घटाकर 5 जोन कर दिया गया। अब तबादला केवल इन पांच जोनों में किया जा सकेगा। पालिसी के अनुसार, सीनियर अधिकारियों का कार्यकाल 3 साल का होगा और उन्हें 1 साल का एक्सटेंशन भी दिया जा सकेगा।
