मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryna crime: हरियाणा-पंजाब में आतंक फैलाने वाला रोहित गोदारा–नवीन बाक्सर गैंग ध्वस्त, STF ने सात शूटरों को दबोचा

Written by: PK Chauhan

Published:

• हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) सोनीपत यूनिट ने दो दिन तक की संयुक्त, गोपनीय और तेज कार्रवाई में रोहित गोदारा–नवीन बाक्सर गैंग के सात शूटरों को गिरफ्तार किया। •…


• हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) सोनीपत यूनिट ने दो दिन तक की संयुक्त, गोपनीय और तेज कार्रवाई में रोहित गोदारा–नवीन बाक्सर गैंग के सात शूटरों को गिरफ्तार किया।
• टीम अगर एक घंटे की देरी कर देती, तो आरोपी दिल्ली और राजस्थान में दो हत्याओं को अंजाम दे देते।
• गिरफ्तार बदमाशों से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Advertisement

Haryna crime: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में फिरौती, सुपारी किलिंग, फायरिंग और धमकी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात रोहित गोदारा–नवीन बाक्सर गैंग के सात बदमाश आखिरकार STF के हत्थे चढ़ गए। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स सोनीपत यूनिट लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। लगातार दो दिन चली ऑपरेशन-स्तरीय कार्रवाई के बाद टीम ने उन सात शूटरों को घेरकर दबोच लिया, जो विदेश में बैठे अपने गैंगस्टर सरगनाओं के निर्देश पर वारदात करने की तैयारी में थे।

STF अधिकारियों के अनुसार टीम यदि एक घंटे भी लेट हो जाती, तो आरोपी दिल्ली और राजस्थान में दो हत्याओं को अंजाम देने में सफल हो जाते। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। रोहित उर्फ कटवालिया से 30 बोर पिस्तौल, 36 जिंदा राउंड और एक मैगजीन मिली। मोहम्मद साजिद से PX5 .30 बोर पिस्तौल, 25 राउंड और दो मोबाइल फोन जबकि मानव कुमार से ZIGANA 9MM पिस्तौल और 25 राउंड बरामद हुए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विकास पाल के पास से INDIAN 9MM पिस्तौल, 24 राउंड और एक एक्स्ट्रा मैगजीन मिली। हैप्पी सिंह से PX3 .30 बोर पिस्तौल और 36 राउंड, बरजंग सिंह से STAR .30 बोर पिस्तौल और 25 राउंड जबकि विजय कुमार से INDIAN 9MM पिस्तौल, 26 राउंड, एक एक्स्ट्रा मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

ये किए काबू: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ कटवालिया, मोहम्मद साजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, बरजंग सिंह और विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गैंग विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। गैंग के सरगना नवीन बाक्सर और महेंद्र साहरण सहित कई मोस्ट वांटेड आरोपी फर्जी पासपोर्ट पर विदेशों में छिपे हैं और वहीं से अपने गुर्गों को लक्षित वारदातें करवाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp