Tuesday, 6 October 2026

बिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेव़ाड़ी में अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की ओर से रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रह है । पुलिस…


बिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई
बिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेव़ाड़ी में अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की ओर से रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रह है । पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सितंबर में जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। अकेले सितंबर माह में रेवाड़ी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के 914 और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के 1215 वाहनों के चालान काटे गए।

Advertisement

701 वाहनों को किया इंपाउंड: रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस दौरान बिना नंबर प्लेट और 10 से 15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों समेत 701 वाहनों को इंपाउंड किया गया, जबकि 2129 चालान काटे गए। पुलिस के अनुसार वाहन की नंबर प्लेट उसकी कानूनी पहचान है।

नंबर प्लेट को छिपाने, धुंधला करने, अंकों से छेड़छाड़ करने या उस पर अनधिकृत नाम, पद अथवा स्लोगन लिखवाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 10 से 15 वर्ष पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें​कोसली में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 25 को

पुलिस पर उठे सवाल: लोगो का कहना है पुलिस भी लोगों के साथ अन्याय कर रही हैं हाईवे पर आये दिन लोग गड्डो के चलते गिर कर घायल हो रहे जबकि कई लोग मर चुके है। उनकी ओर से शिकायत देने के बावजूद पुलिस एनएचएआई के खिलाफ चालान क्यों नहीं करती। इतना ही बार बार सरकार की ओर से कहा जा रहा है अगर रोड टूटा मिला तो विभाग पर कार्रवाई होगी। लेकिन कोई चालान नहीं किया जा रहा हैं।

रोज जाम जिम्मेदार कौन: हाईवे पर रोज जाम लगता है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। हाईवे पर रेवाड़ी पुलिस के रोज चालान तो काट रहे है जाम के लिए कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं है। धारूहेड़ा में तो जाम आम हो गया हैं

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper