Tuesday, 6 October 2026

हरियाणा: IAS सुधीर राजपाल को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी !

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा में सबसे वरिष्ठ IAS सुधीर राजपाल को अब एक बडी जिम्मेदारी देते हुए वित्त और योजना विभाग सौंप दिया है। गृह, जेल, आपराधिक जांच (सीआइडी), न्याय प्रशासन तथा पर्यावरण, वन एवं…


हरियाणा: IAS सुधीर राजपाल को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी !
हरियाणा: IAS सुधीर राजपाल को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी !
Google News Follow us on Google

हरियाणा में सबसे वरिष्ठ IAS सुधीर राजपाल को अब एक बडी जिम्मेदारी देते हुए वित्त और योजना विभाग सौंप दिया है। गृह, जेल, आपराधिक जांच (सीआइडी), न्याय प्रशासन तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सुधीर राजपाल को वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Advertisement

 

30 सितंबर को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया। हालांकि प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तर्ज पर अरुण गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगुरुग्राम में 7 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में होंगे शामिल

प्रधान सचिव का पद हुआ खाली: बता दे कि इसी के साथ ही अब वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के बावजूद अब भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद रिक्त है। इस पद के लिए कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारी लॉबिंग में जुटे हैं।

कब नियुक्त होगा प्रधान सचिव: फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर है ऐसे यह अंदाजा लगाया जा रहा है उनके लौटने के बाद ही उनके नए प्रधान सचिव की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री चार से छह अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे, जिनके साथ सेवानिवृत्त हो चुके अरुण गुप्ता भी जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी नगर परिषद में उपचेयरमैन की कुर्सी पर घमासान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper