बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Diwali पर रेवाड़ी पुलिस ने बांटी खुशियां— जरूरतमंद महिलाओ, बच्चों, युवाओं व बुर्जगों संग मनाया पर्व

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: दीपावली के पावन अवसर पर रेवाड़ी पुलिस ने समाज में मानवता और साझी खुशियों का संदेश देते हुए जरूरतमंदों के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार…


Haryana News: दीपावली के पावन अवसर पर रेवाड़ी पुलिस ने समाज में मानवता और साझी खुशियों का संदेश देते हुए जरूरतमंदों के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा और थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव बीकानेर से लिसाना रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में दीपावली मनाई।Diwali

टीम ने वहां रह रहे जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने उपस्थित लोगों से आत्मीय बातचीत की और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा देश का भविष्य है और उनमें आत्मविश्वास तथा उज्ज्वल भविष्य की भावना जागृत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।Diwali

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रेवाड़ी पुलिस के अन्य थाना प्रबंधकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों और असहाय बस्तियों में जाकर मिठाई और उपहार वितरित किए। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे दीपावली का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया।

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला फैलाना है। उन्होंने कहा कि जब हम समाज के कमजोर वर्गों के साथ समय बिताते हैं, तो सच्ची खुशी और आत्मसंतोष का अनुभव होता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

उन्होंने यह भी संदेश दिया कि रेवाड़ी पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील साथी भी है। पुलिस अधीक्षक ने सभी जिला वासियों को धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व मानवता, प्रेम और साझी खुशियों का प्रतीक है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp