मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

ठंड में जरुरतमंदो के लिए Rewari Police बनी सहारा: समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से झुग्गी-बस्तियों में बांटे कंबल व गरम कपड़े

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari Police : ठंड में जब अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं, वही रेवाड़ी पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद को आगे कदम बढ़ाया।…


ठंड में जरुरतमंदो के लिए रेवाड़ी पुलिस बनी सहारा: समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से झुग्गी-बस्तियों में बांटे कंबल व गरम कपड़े
ठंड में जरुरतमंदो के लिए रेवाड़ी पुलिस बनी सहारा: समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से झुग्गी-बस्तियों में बांटे कंबल व गरम कपड़े
Google News Follow us on Google

Rewari Police : ठंड में जब अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं, वही रेवाड़ी पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद को आगे कदम बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला रेवाड़ी में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन की जोरदार शुरुआत की हुई है। इस विशेष अभियान के तहत वीरवार को रेवाड़ी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले तथा अपराध प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग और सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।Rewari Police

Advertisement

 

इस अभियान के दौरान प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय कुमार व प्रबंधक थाना माडल टाऊन रेवाड़ी निरीक्षक रतन लाल की टीम ने समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से झुग्गी-बस्तियों में सड़क किनारे और खुले स्थानों पर ठंड से जूझ रहे लाचार, बेघर और मजदूर तबके के लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए। पुलिस टीम ने विशेष तौर पर उन स्थानों का दौरा किया जहां यह लोग कड़ाके की ठंड में झुग्गी-बस्तियों बिना किसी सुविधा के रहने को मजबूर थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बताया कि मानवता और सेवा पुलिस विभाग की कार्य संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि “पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की पीड़ा को समझते हुए उनकी हरसंभव सहायता करना भी हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बदलते मौसम के साथ कई लोग आवश्यक संसाधनों से वंचित रहते हैं, ऐसे में पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे इस तरह के सेवा अभियान उन तक राहत पहुंचाने का प्रयास हैं।

कंबल वितरण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने समाज सेवी संस्थाओं व इलाके के मोजिज व्यक्तियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों से उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संभावित सहायता का भरोसा दिलाया। ठंड में सिकुड़कर बैठे इन लोगों को जब रेवाड़ी पुलिस ने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाए, तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। स्थानीय निवासियों और लाभार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि ठंड के इस मौसम में यह मदद उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

जिला वासियों से अपील –

एसपी रेवाड़ी ने जिले के सभी गांवों के सरपंचों, पुलिस मित्रों, सामाजिक प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से विशेष अपील की है कि: अपने-अपने क्षेत्र में नशा बेचने वालों, जुआ खिलाने वालों या अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें । ताकी उन पर तुरंत आवश्यक कानूनी कार्यवाही कि जा सके। तथा समाज सेवी संस्थाओं से भी अपील है कि जिनके पास घर नही है तथा खुले आसमान के नीचे रहते है ओर ओढने के लिए कपङे/ कंबल इत्यादी नही है कि उनकी पहचान करके उनके रहने, कंबल/ भोजन, पानी कि व्यवस्था में भी प्रशासन का सहयोग करे

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp