बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: भटसाना में 5 नवंबर को होगा श्री जाहिर वीर गोगा का भव्य आयोजन

Written by: PK Chauhan

Published:

  धारूहेड़ा: ग्राम पंचायत भटसाना में आगामी 5 नवंबर को श्री जाहिर वीर गोगा जी के सम्मान में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी और समस्त ग्रामवासी इस आयोजन की…


 

Advertisement

धारूहेड़ा: ग्राम पंचायत भटसाना में आगामी 5 नवंबर को श्री जाहिर वीर गोगा जी के सम्मान में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी और समस्त ग्रामवासी इस आयोजन की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए गांव को सजाया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल पर भक्ति संगीत, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष व्यवस्था की जा रही है।Rewari News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के उप-जिला प्रमुख अनिल रायपुर शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सतीश बोहिरा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए जिला पार्षद निरंजन लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है।Rewari News

आयोजन में सुरेश गोला, सोनू शेखावटी, पूजा राव, दिनेशा चौधरी, बॉबी बघेल और सचिन फरीदाबाद जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।Rewari News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

जाहरवीर गोगा (गुग्गा) नवमी के दिन नागों की पूजा करते हैं. मान्यता है कि गुग्गा देवता की पूजा करने से सांपों से रक्षा होती है. गुग्गा देवता को सांपों का देवता भी माना जाता है. गुग्गा देवता की पूजा श्रावण मास की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन से आरंभ हो जाती है. यह पूजा-पाठ नौ दिनों तक यानी नवमी तक चलती है इसलिए इसे गुग्गा नवमी कहा जाता है.

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp