गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: विधानसभा में गोकलगढ़ की गंदे पानी की समस्या गूंजी, जल्द होगा स्थाई समाधान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की वर्षों पुरानी और गंभीर समस्या का समाधान अब जल्द होने की उम्मीद जगी है। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह…


विधानसभा में गोकलगढ़ की गंदे पानी की समस्या गूंजी, जल्द होगा स्थाई समाधान
विधानसभा में गोकलगढ़ की गंदे पानी की समस्या गूंजी, जल्द होगा स्थाई समाधान
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की वर्षों पुरानी और गंभीर समस्या का समाधान अब जल्द होने की उम्मीद जगी है। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा विधानसभा के विंटर सेशन में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाए जाने के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया है। विधायक की मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की कमेटी गठित करने और बजट मंजूर किए जाने की घोषणा की है।Rewari News

Advertisement

विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गोकलगढ़ रेवाड़ी विधानसभा का एक बड़ा गांव है, जिसकी आबादी करीब आठ हजार है। गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। एक तरफ रेलवे लाइन और दूसरी ओर नहर होने के कारण गांव का गंदा पानी जोहड़ों में ही डाला जा रहा है, जिससे हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में जगह-जगह जलभराव है और स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि स्कूल परिसर में भी दो से तीन फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।Rewari News

विधायक ने बताए दो सुझाव: विधायक ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा में दो अहम सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि गांव में छह से सात सोलर पंप लगाकर गंदे पानी को बाहर निकाला जाए, ताकि जलभराव से तत्काल राहत मिल सके। इसके साथ ही गांव को पब्लिक हेल्थ विभाग के माध्यम से कालूवास या नसियाजी स्थित एसटीपी से जोड़ा जाए। उनका कहना था कि जब तक गंदा पानी गांव से बाहर नहीं जाएगा, तब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान संभव नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा क्या कहा: विधायक के सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि गोकलगढ़ की समस्या वास्तव में गंभीर है और सरकार इसे हल्के में नहीं ले रही। उन्होंने बताया कि एडीसी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से विचार-विमर्श कर 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समस्या के समाधान के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है और पानी की निकासी कहां की जाएगी, यह भी तय कर लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे और गांव गोकलगढ़ के ग्रामीणों को गंदे पानी की समस्या से स्थायी राहत दिलाई जाएगी। ग्रामीणों को अब सरकार के इस आश्वासन से बड़ी उम्मीद बंधी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp