बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: जांगिड़ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान, 12 अक्टूबर को धारूहेड़ा में समारोह

Written by: PK Chauhan

Published:

  धारूहेड़ा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा हरियाणा के तत्वावधान में आगामी 12 अक्टूबर, रविवार को समाज के सहयोग से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नंदरामपुर बास…


 

Advertisement

धारूहेड़ा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा हरियाणा के तत्वावधान में आगामी 12 अक्टूबर, रविवार को समाज के सहयोग से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नंदरामपुर बास रोड स्थित करुनेश वाटिका में होगा, जिसमें प्रदेशभर से जांगिड़ समाज के मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।Rewari News

सभा के मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सत्र 2024-25 में सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस या आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है। इसके अलावा, 10वीं व 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले तथा राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतकर समाज का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रमेश चंद बुराड़ी वाले अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश शर्मा खुशखेड़ा करेंगे। समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा, जिसे महेंद्र जांगिड़ (उद्योगपति, धारूहेड़ा) द्वारा किया जाएगा, वहीं ध्वजारोहण निर्मल जांगिड़ (भिवाड़ी) करेंगे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष खुशी राम जांगिड़ (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा) तथा सह-स्वागत अध्यक्ष जिया राम जांगिड़ होंगे।Rewari News

यह आयोजन समाज के युवाओं को शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों में उत्कृष्टता और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा मिले।Rewari News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp