मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: IGU में नैक की तैयारियों को लेकर व्याख्यान आयोजित

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के आंतरिक गुणवत्ता एवं प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) के द्वारा आगामी नैक (NAAC) की तैयारियों को गति प्रदान करने एवं विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ…


Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के आंतरिक गुणवत्ता एवं प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) के द्वारा आगामी नैक (NAAC) की तैयारियों को गति प्रदान करने एवं विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ को इसके नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के लिए एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।

Advertisement

इसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर नरसिम्हन ने विस्तार से इसके विभिन्न पहलुओं की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि यद्यपि औपचारिक रूप से अनुमोदित किए गए दिशा निर्देशों की प्रतीक्षा है परंतु फिर भी अभी तक जो मापदंड बनाए गए हैं हमें उनके अनुसार अपने आप को धीरे-धीरे तैयार करना पड़ेगा ताकि जब इसके लिए आवेदन करना पड़े तो एकदम से दबाव महसूस ना हो।Rewari News

उन्होंने यह भी बताया कि अब बाइनरी एक्रीडिटेशन के अंतर्गत पांच लेवल (1 से 5) हर मापदंड के लिए प्रदान किए जाएंगे जिसमें किसी प्रकार का गुणात्मक उत्तर देने की आवश्यकता नहीं होगी और विशेषज्ञों की टीम द्वारा विश्वविद्यालय में विजिट करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। हमें सभी डाटा परिमाणात्मक रूप से उसके उचित साक्ष्यों के साथ अपलोड करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

नये दिशा निर्देशों के अंतर्गत 10 मापदंडों के आधार पर ग्रेडिंग प्रदान की जाती है।
इनमें करिकुलम अर्थात सिलेबस डिजाइन करना, फैकल्टी संसाधन, विश्वविद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय संसाधन एवं उनका प्रबंधन, टीचिंग एवं लर्निंग, करिकुलर इंगेजमेंट, गवर्नेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन, विद्यार्थियों से मिलने वाला आउटकम, रिसर्च एवं इनोवेशन तथा सस्टेनेबिलिटी आउटकम शामिल है।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय की आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर विकास बत्रा, डायरेक्टर रिसर्च प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी एवं वरिष्ठ प्रोफेसर तेज सिंह के द्वारा प्रोफेसर नरसिम्हन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुसुम के द्वारा किया गया।प्रोफेसर तेज सिंह ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए इस व्याख्यान को सभी के लिए बहुत उपयोगी बताया। प्रोफेसर विकास बत्रा ने यह भी बताया कि आगामी शनिवार को इसी विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

रेवाडी में 13 मार्च 2026 को ज्योर्तिलिंग के अवशेष के होंगे दर्शन

आर्ट आफ लिविंग रेवाडी व पंजाबी समाज रेवाडी के सहयोग से दिनांक 13 मार्च 2026 को सायं 6 बजे से रूद पूजा , संतसंग व भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है । आयोजको ने बताया की इस ऐतिहासिक उत्सव को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। सभी स्वयं सेवक व भक्तों में पूरे उत्साह में है कि सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के ऐतिहासिक अवशेष रेवाडी में आ रहे है।

आर्ट आफ लिविंग के शिक्षक व स्वयंसेवक सुमन यादव, सुषमा यादव, जीतेन्द्र मैहन्दीरता, करण सिंह, सजय गेरा , चरत अग्रवाल, हितेश गाबा, राजीव शर्मा, विपीन ढिगंरा, नवीन अदलखा, अनिल मखिजा, दिनेश गोयल, ब्रहमप्रकाश भारद्वाज व पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक व अन्य स्वयं सेवक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहे है।Rewari News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp