Wednesday, 25 November 2026

रेवाड़ी में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 45.79 लाख की साइबर ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार ?

Written by: Beste news

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी और डिविडेंड के नाम पर 45 लाख 79 हजार 674 रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी…


रेवाड़ी में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 45.79 लाख की साइबर ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 45.79 लाख की साइबर ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी और डिविडेंड के नाम पर 45 लाख 79 हजार 674 रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा निवासी समीर त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

पॉलिसी और डिविडेंड के नाम पर हुई ठगी

पुलिस के अनुसार, धारूहेड़ा के विपुल गार्डन निवासी राजेंद्र सिंह ने 13 अगस्त 2024 को साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने HDFC लाइफ इंश्योरेंस, NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया), NIR (नेशनल इंश्योरेंस रिपॉजिटरी) और NSDL के फर्जी अधिकारी बनकर उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने पॉलिसी विवाद, बोनस और 1.47 करोड़ रुपये से अधिक का डिविडेंड फंड जारी करने तथा ई-इंश्योरेंस अकाउंट (EIA) खोलने का झांसा दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

रेवाड़ी में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 45.79 लाख की साइबर ठगी,  तीसरा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 45.79 लाख की साइबर ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग टैक्स और शुल्क के नाम पर पैसे जमा करवाए। पुलिस के मुताबिक NOC चार्ज, ग्रोथ टैक्स, सेस, सर्विस टैक्स और कैपिटल गेन्स टैक्स आदि के नाम पर राजेंद्र सिंह से कुल 45 लाख 79 हजार 674 रुपये की ठगी की गई।

दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के धनावली निवासी लोकेंद्र, जो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रह रहा था, और बुलंदशहर के रोसला निवासी अशोक कुमार, जो वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-49 में रह रहा था, को पहले गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

समीर त्यागी को एक दिन के रिमांड पर लिया

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए सोमवार को समीर त्यागी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp