
धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘इंटर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता’ (Inter-State Kho-Kho Tournament) का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रशासन और खेल विभाग द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका धारूहेड़ा के उपचेयरमैन अवन राव जेलदार करेंगे।
आयोजन की जानकारी देते हुए खेल निदेशक हरि प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और जिलों से कई नामचीन खो-खो टीमें और प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता को लेकर युवा खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान और खेल मैदान की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।
16 टीमें ले सकती है भाग: इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय के अधीन आने वाले कालेजो की महिला पुरूषों की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में 16 से ज्यादा टीमें पहुंचेगी। विजेता टीमो को सर्टीफिकेटव ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
