मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

मसानी स्कूल में PTM व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: मसानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) एवं दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने…


मसानी स्कूल में पीटीएम व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन
मसानी स्कूल में पीटीएम व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: मसानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) एवं दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं रावण का स्वरूप तैयार कर रामलीला का मंचन किया और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को त्योहारों के महत्व को समझने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने बताया कि निपुण टीम की पहल के तहत प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा रामलीला का मंचन कराया जा रहा था। इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों ने भी रामलीला प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें ?

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इसके माध्यम से बच्चों को गुजरात की सांस्कृतिक परंपराओं और नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के महत्व से अवगत कराया गया। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को देश की विविध परंपराओं को समझने का अवसर मिला।

पीटीएम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास पर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: अधर्म पर हुई धर्म की विजय, धू-धू कर जला रावण

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp