हरियाणा (Best E News) अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक जिला हिसार में आयोजित हुई। बैठक में बिजली विभाग के निजीकरण, पैरेलल लाइसेंस व्यवस्था, स्मार्ट मीटर और नई कंपनी एग्री डिस्कॉम एपी के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संघ ने हरियाणा सरकार की ओर से निजीकरण को लेकर जारी 22, 23 और 24 अक्टूबर को हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया। यानि लगातार तीन दिन ये कर्मचारी हडताल पर रहेगें।
बैठक के दौरान संयुक्त मोर्चा के कई पदाधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत हुई। इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से बलजीत बेनीवाल ने कोऑर्डिनेटर के रूप में भाग लिया। इसके अलावा संयुक्त मोर्चा की ओर से विजेंद्र बराड़, इकबाल चंदाना और सुरेश राठी सहित अन्य पदाधिकारियों से भी बातचीत हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बलिंद्र सिसमौर ने भी इकबाल चंदाना से फोन पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें:मसानी स्कूल में PTM व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, संयुक्त मोर्चा इन तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। सभी संगठनों से अपील की गई कि वे एक मंच पर आकर आंदोलन को मजबूत करें। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली विभाग को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों का एकजुट होना जरूरी है। बिजली विभाग सुरक्षित रहेगा, तभी कर्मचारियों के हित भी सुरक्षित रहेंगे।
बैठक में संयुक्त मोर्चा की बैठकों में सभी संगठनों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। इकबाल चंदाना ने भरोसा दिलाया कि जिस अनुपात में अन्य संगठनों के पदाधिकारी बैठकों में शामिल होंगे, उसी के अनुरूप अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: अधर्म पर हुई धर्म की विजय, धू-धू कर जला रावण
ये रहे मौजूद: बैठक में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव जीवन ठाकुर, प्रदेश सचिव राजेश, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण और अनुशासन समिति के सदस्य विक्रम श्योराण मौजूद रहे। संघ ने कर्मचारियों से एकजुट होकर निजीकरण और पैरेलल लाइसेंस व्यवस्था के विरोध में चल रहे आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें

