मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Rewari News: त्योहारों पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल मार्च

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News (Best E News) दशहरा, धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई…


Rewari News (Best E News) दशहरा, धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशों के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

Advertisement

 

त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने चौकी इंचार्ज और पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। पुलिस टीम ने रेलवे चौक, सर्राफा बाजार, मोती चौक, कटला बाजार, साड़ी बाजार, जिवली बाजार, नया बाजार, बस स्टैंड और बीएमजी मॉल सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का दौरा किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें ?

इस दौरान थाना प्रभारी ने दुकानदारों, व्यापारियों और खरीदारी करने आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाजारों में हुड़दंग करने, जेब काटने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:मसानी स्कूल में PTM व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

महिला सुरक्षा और यातायात पर विशेष ध्यान

पुलिस की ओर से प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति, पिंक राइडर और पीसीआर वैन को बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

त्योहारों के दौरान जाम से बचने के लिए मुख्य बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। इसके अलावा, शहर के प्रवेश मार्गों और जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। रात्रि गश्त भी बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: अधर्म पर हुई धर्म की विजय, धू-धू कर जला रावण

 

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

रेवाड़ी पुलिस ने लोगों से त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। बाजारों में खरीदारी के दौरान पर्स, मोबाइल, कीमती सामान और बच्चों का ध्यान रखने को कहा गया है। किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। आपात स्थिति में डायल 112 पर

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp