मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और सुरक्षा का दिया संदेश

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल रेवाड़ी की ओर से विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालका रोड स्थित बाबा भूरा नंद…


रेवाड़ी में विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और सुरक्षा का दिया संदेश
रेवाड़ी में विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और सुरक्षा का दिया संदेश
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल रेवाड़ी की ओर से विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालका रोड स्थित बाबा भूरा नंद की बगीची में सुबह 10:30 बजे हुए कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की निर्धारित आचार पद्धति के अनुसार शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान बगीची के महंत एवं विहिप संरक्षक बृजेंद्र पुरी महाराज का सानिध्य रहा। विभाग मंत्री राजकुमार यादव ने कार्यक्रम की आचार पद्धति संपन्न करवाई।

कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने अपनी कविता ‘विजयदशमी : आदिकाल से आज तक’ के माध्यम से पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रमोद शर्मा ने हनुमान जी के भजन प्रस्तुत किए। प्रांत टोली के नरेंद्र जोशी ने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति, सुरक्षा और धर्म रक्षा का प्रतीक है। महंत बृजेंद्र पुरी ने विजयदशमी को अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाला पर्व बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धू-धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व

विहिप जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने कहा कि संगठन सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मंत्र के साथ राष्ट्र और धर्महित में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में परिवार की सुरक्षा के लिए स्वयं को सक्षम बनाने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर विभाग मंत्री राजकुमार यादव, वरिष्ठ विहिप कार्यकर्ता प्रमोद शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक शिव कुमार, नगर अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मोहित गोयल, नगर सह मंत्री शिवकुमार दायमा, मीरपुर प्रखंड उपाध्यक्ष मोहनलाल सहित गीतांश, मुकुट अग्रवाल, महेश शर्मा, जगमोहन, चिराग सैनी, अमित राठौर, मोनू और बड़ी संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:Haryana Police Transfer: हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp