
Haryana Police Transfer (Best E News) हरियाणा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने मंगलवार को 28 पुलिस अधिकारियों के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) सुधीर राजपाल की ओर से जारी आदेशों के तहत 6 IPS और 22 HPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार, बी. सतीश बालन को IGP (रेलवेज एवं कमांडो) के साथ IGP (IRB, भोंडसी) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। इस जिम्मेदारी से सिमरदीप सिंह को मुक्त किया जाएगा।
वहीं, जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह का तबादला कर उन्हें एसपी (CID) नियुक्त किया गया है। उन्हें एसपी (ATS) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अब तक एसपी (CID एवं ATS) की जिम्मेदारी संभाल रहीं उपासना को जींद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:धू-धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व
इसके अलावा, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में तैनात मोहित हांडा को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। उन्हें एसपी (लोकायुक्त) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। तबादलों और नई नियुक्तियों के जरिए पुलिस विभाग में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और सुरक्षा का दिया संदेश
