मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

अंबाला एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारी अंतिम चरण में, इस दिन होगा शुभारंभ: अनिल विज

Written by: PK Chauhan

Published:

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज शनिवार को अंबाला स्थित घरेलू एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने टर्मिनल भवन, पार्किंग, गार्डन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों…


अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज शनिवार को अंबाला स्थित घरेलू एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने टर्मिनल भवन, पार्किंग, गार्डन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी फिनिशिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विज ने साफ शब्दों में कहा कि अब अधिकारियों के पास केवल 10 दिन का समय है, जिसमें सभी कमियों को दूर कर एयरपोर्ट को उद्घाटन योग्य बनाना है।

Advertisement

मंत्री विज ने बताया कि अंबाला एयरपोर्ट की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट के भीतर जाकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संतुष्टि जताई। वहीं, टर्मिनल के बाहर पार्किंग और गार्डन की स्थिति देखकर उन्होंने घास कटवाने और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि अनिल विज ने शुक्रवार को ही घोषणा की थी कि अंबाला एयरपोर्ट का शुभारंभ 15 अगस्त के आसपास कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उद्घाटन के लिए अनुरोध किया गया है और पत्राचार की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण केंद्र है जिसकी कनेक्टिविटी रेलवे, सड़क और नजदीकी राज्यों — पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा — से सीधी है। ऐसे में यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि आसपास के राज्यों की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को भी गति देगा।

अब सबकी निगाहें 15 अगस्त के आसपास प्रस्तावित उद्घाटन पर टिकी हैं, जिसे लेकर प्रशासन और अधिकारी तेजी से अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp