बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1789 वाहन चालकों के कटे चालान

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 5 से 14 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुंजीत कपूर और एडीजीपी…


Haryana News: रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 5 से 14 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुंजीत कपूर और एडीजीपी यातायात हरदीप सिंह दून के आदेश पर यह अभियान शुरू किया गया, जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने की।Haryana News

Advertisement

इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाने, बुलेट पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने तथा लेन चेंज के नियम तोड़ने वाले कुल 1789 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

SP Rewari  हेमेन्द्र कुमार मीणा ने जानकारी दी कि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में 242 चालान किए गए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होता है और यह मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वहीं, तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 12 चालकों पर भी कार्रवाई की गई। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वाले 5 युवकों को पकड़कर उनके चालान किए गए। एसपी ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी हरकतें जारी रहीं तो भविष्य में चालान के साथ-साथ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।

अभियान के दौरान लेन चेंज से जुड़े नियमों की अवहेलना करने पर सबसे ज्यादा 1530 वाहन चालकों को चालान झेलना पड़ा। एसपी मीणा ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ध्वनि प्रदूषण से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और अनुशासन के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp